पेटलावद पुलिस द्वारा शराब की पेटियो के साथ 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार.....



पेटलावद पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के द्वारा अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रेमलाल कुर्वे व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सौरभ तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पेटलावद प्रदीप वाल्टर व पुलिस टीम के निरन्तर कार्यवाही करते हुए दिनांक दिनांक 04.04.2024 को मुखबीर सूचना पर ग्राम हिम्मतगढ जंगल के पास एक वाहन में अवैध रूप से शराब भर कर ले जाने वाला है। मुखबीर की सूचना पर हिम्मतगढ हनुमंत्या तिराहा आम रोड पर पहुंचकर देखते एक काले रंग की बिना नम्बर की वाहन से अवैध शराब पेटीया उतारते चार व्यक्ति दिखाई दे रहे थे, जिन्हे घेराबन्दी कर पकडते वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति वाहन को लेकर भाग निकले व मौके पर 02 आरोपियों को पकडकर नाम पता पूछते उनके द्वारा अपना नाम सोनु पिता नन्दु वसुनिया उम्र 24 वर्ष निवासी मातारूण्डी व देवीदेव पिता प्रभानन्द पाण्डे उम्र 24 वर्ष निवासी अहरोरा थाना धेरावल जिला सोनभद्र उ.प्र. हाल मुकाम सारंगी के कब्जे से 35 पेटी गोवा व्हीस्की शराब कुल 302.4 बल्क लीटर किमती 1,84,800/- रूपयें जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 260/04.04.2024 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।

सराहनीय कार्य - उक्त शराब को पकडने में निरीक्षक प्रदीप वाल्टर, प्रधान आरक्षक 481 भगतसिंह सोलंकी, आरक्षक 667 महिपाल, आरक्षक 689 निकलेश, आरक्षक 683 अजय, आरक्षक 366 कमल एवं महिला आरक्षक 270 केला काऔर साइबर सेल झाबुआ का सराहनीय कार्य रहा।..


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.