भव्य सुंदरकांड प्रतियोगिता का आयोजन आज 8 अप्रैल को होगा।.... दूरस्थ क्षेत्रो से श्रद्वालु पहुंचेगें धर्म लाभ लेने।.... सर्व समाज को श्री बजरंग रामायण मंडल ने आयोजन में आमंत्रित किया....



 News@ हरिश राठौड़

 *पेटलावद।*  श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में चतुर्थ सुंदरकांड प्रतियोगिता का आयोजन नववर्ष की शुभवेला पर आज दिनांक 8 अप्रैल 2024 सोमवार को शाम 7 बजे से सुंदर मेरीज गार्डन,पेटलावद पर आयोजित किया जायेगा। मंडल का यह चतुर्थ आयोजन मंडल के सक्रिय सदस्य स्व.मंगल भट्ट की स्मृति और नववर्ष के शुभारंभ अवसर पर किया जा रहा है।

आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। मंडल के सदस्यों ने युद्वस्तर पर कार्य करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए बडी मेहनत की है। इसके साथ ही घर घर निमंत्रण और इसके साथ ही नगर के विभिन्न प्रबुद्व समाजों के प्रमुखों को भी निमंत्रण दे कर सर्व समाज को इस आयोजन में आमंत्रीत किया गया है। इस बार विशेष रूप से महिलाओं को भी विशेष आमंत्रण दे कर बुलाया गया है।

आयोजन में छ आमंत्रित टीमें भाग लेगी जो की अपनी प्रस्तुति 30 मिनिट तक देगी। जिन्हें पुरस्कार और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। आयोजन के मंच पर भगवान की विशेष झांकी सजाई जायेगी। इसके साथ ही आयोजन में निर्णायक के रूप में विशेष अतिथि भी उपस्थित रहेगें।


 *धर्म लाभ लेने की अपील* 

 

  रामायण मंडल के सदस्यों ने धार्मिक बंधुओं से अपील की है कि आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवे और आयोजन को सफल बनाए। इसके साथ ही मंडल की ओर से विशेष अनुरोध समय को लेकर किया गया है। कार्यक्रम निर्धारित समय से प्रारंभ हो कर नियत समय पर पूर्ण हो ऐसे प्रयास रहेगें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.