बजट प्रतिक्रिया....सीए आनंद जैन की बजट पर प्रतिक्रिया...

 


सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले वर्ष का यह बजट आने वाले 5 वर्षों का रोड मैप बनाकर - ग्लोबल, आत्मनिर्भर, कृषि उन्मुख और सस्टेनेबल देश की छवि वाला है। जहां कई उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी कम करके एक विश्व स्तरीय प्रतिस्पर्धा उद्योगों के मध्य रहे उसके के साथ साथ मशीन और equipments के लिए 100 करोड़ तक के लोन मे सरकारी गारंटी निश्चित ही आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य के लिए एक कदम है। 

29 वर्ष की औसत आयु वाले इस युवा देश के युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, रोजगार या उद्यमिता के प्रावधानों से नए युवा पीढ़ी को फायदा मिलेगा। एंजल टैक्स हटाने से स्टार्टप, इनोवेटिव आइडिया को फायदा मिलेगा, युवाओं को पूंजी जुटाने मे सहायक होगा। 

कृषि पर दिया गया विशेष जोर जिसमें नयी और आधारभूत फसलों पर विशेष ध्यान दिया गया है निश्चित ही पून: भारत को एक विनियामक देश के रूप मे नयी पहचान देगा। 


*कैपिटल गेन टैक्स मे किया बड़ा बदलाव*

कर प्रावधानों मे किए गए बड़े बदलाव जैसे कैपिटल गेन टैक्स मे 7.50% कमी, टीडीएस प्रावधानों मे परिवर्तन, कर स्लेब और डिडक्शन मे मामूली सी छूट, बड़ा नहीं पर फायदा जरूर देगी। आगामी 6 माह मे आयकर प्रावधानों का आंकलन किया जाएगा ऐसा भी बजट भाषण मे सुनने को मिला जिसमें कर प्रणाली को ओर सरल, एक्ट को छोटा करना, विवादों को कम कर सरलीकरण आदि पर ध्यान रहेगा। 


*भू आधार - बहुत बड़ा परिवर्तन साबित होगा*

सभी भूमियों को भू आधार से जोड़कर उसका रिकार्ड तैयार होगा जिसमें सभी भूमियों की जानकारी होगी यह बदलाव निश्चित तौर पर रियल एस्टेट मे क्रांति लाएगा। कई ज़मींदारों की सम्पत्ति रिकार्ड पर आएगी जिससे एक नयी चाल रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगी। सम्पत्ति के दाम कम होने की संभावना अधिक है।


भवदीय,

सीए आनंद जैन 

पूर्व अध्यक्ष, सीए शाखा, इंदौर 

8818800095


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.