करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर और उनके साथीयों के खिलाफ मंदसौर पुलिस ने किया झूठा मामला दर्ज.... करणी सेना परिवार ने दि बड़े आंदोलन की चैतावनी ..

 


जावरा,,, लेन-देन के विवाद में बेहपुर के एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में भावगढ़ थाना पुलिस ने करणी सेना परिवार के प्रदेश मुखिया जीवन सिंह शेरपुर सहित 10 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


मामला 21 जुलाई की शाम का है। बताया जाता है कि लेन-देन के विवाद को लेकर बेहपुर बस स्टैंड पर महेंद्रसिंह देवड़ा के साथ मारपीट हुई थी। 


देवड़ा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके साथ लट्ठ एवं पाइप से मारपीट की गई। पुलिस ने रंजीत सिंह निवासी नयापुरा, धर्मेंद्र सिंह निवासी आकतवासा, जितेंद्र सिंह सोलंकी निवासी सुजापुर, जितेंद्र सिंह राठौर निवासी कंसेर, राहुल सिंह निवासी भाड़पचलाना, गिरीराज सिंह धंधोड़ा निवासी मंदसौर, कृष्णपाल सिंह धंधोड़ा, संतोष धनगर निवासी बेहपुर, शिवराजसिंह निवासी रिछाचांदा और करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।


इस पुरे मामले में करणी सेना का कहना है कि जिस व्यक्ति ने आरोप लगाया है वह बहुत बड़ा हिस्ट्रीशीटर हैं और इसके खिलाफ 22 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं तो कुछ मामलों में फरार है जिन लोगों के उपर पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया है उनमें से सात से ज्यादा लोगों की लोकेशन उसी समय अलग अलग स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज में आ रही है सभी को राजनीतिक षड्यंत्र कर झूठा फंसाया जा रहा है।


*प्रदेश संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह झाला* 

ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मारपीट का आरोप लगाया है वह खुद बहुत बड़ा हिस्ट्रीशीटर होकर उसके कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है इसमें कही ना कही राजनीति षड्यंत्र भी है जिन लोगों पर मामला दर्ज किया है उनमें से सात से ज्यादा लोगों की लोकेशन अलग अलग स्थानों पर घटना के समय थी जिनके सीसीटीवी फुटेज हमारे पास उपलब्ध है वहीं जिस समय की घटना बताई जा रही है उस समय जीवन सिंह शेरपुर अपने निवास पर थे जिसके प्रमाण भी हमारे पास मौजूद है सारे प्रमाण लेकर इस झूठे मामले के खिलाफ करणी सेवा परिवार पुरे मध्य प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी तैयारी हम कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.