कट्ठीवाड़ा हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लें कर बैठक संपन्न .....

 



 News@अतहर रिज़वी 

कट्ठीवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संकल्प की प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानाने के सम्बन्ध में कट्ठीवाड़ा मंडल की तैयारी बैठक रखी गई। बैठक भजपा मंडला अध्यक्ष जायराजसिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं से 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा एवं महापुरुषों व शहीदों की प्रतिमाओ व स्मारको के आस पास साफ सफाई करने एवं माल्यार्पण करने की बात कहीं। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ताओ से 13 से 15 अगस्त तक सभी कार्यकर्ता मिलकर के प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगे लगाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शर्मी भदू पचाया, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष नासिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष जयराज सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अंतिम गुप्ता, वाव सरपंच सरतान तोमर, पूर्व सरपंच पप्पूसिंह बरिया, साजनपुर सरपंच राजू भाई, कवछा सरपंच अशोक बरिया, कदवाल सरपंच दिलु भाई, विशाल तोमर, महिला मोर्चा मंडला अध्यक्ष सीमा सोलंकी, अंकित राठौड़, नरोत्तम भाई, राजू भाई लक्ष्यकार, सुरेंद्र तोमर, हरसिंह तोमर, पिंटू चौहान, वेरसिंह चौहान, आदि भजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.