थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
झाबुआ जिले के थांदला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुरिया में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई इस अवसर पर सरपंच भारत कटारा ने डॉ. अंबेडकर साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और सामाजिक न्याय, समानता एवं एकता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए डॉ. अंबेडकर जी ने जो कार्य किए, वे आज भी प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन हमें एक समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है सभा को संबोधित करते हुए सचिव मसुल वसुनिया ने समाज में समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया कार्यक्रम में सरपंच भारत कटारा सचिव मसुल वसुनिया पंच एवं ग्राम वासी मौजूद थे

