विशेष राजस्व समाधान शिविर में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 296 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया ....



News@ हरिश राठौड़

  झाबुआ 18 अप्रैल 2025। राजस्व के लम्बित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किये जाने हेतु कलेक्टर नेहा मीना द्वारा शासन की मंशा अनुसार आम जन को राजस्व से संबन्धित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक राजस्व न्यायालय क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 18 अप्रैल 2025 को 11 ग्राम पचायतों में विशेष राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर द्वारा सभी 11 ग्राम पंचायतों में बी-1 वाचन कराया जाकर कुल 30 फौती नामान्तरण के आवेदनों का त्वरित निराकरण कर कार्यवाही पूर्ण की गई। जिले में कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 296 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.