लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के अध्यक्ष जीवन भंडारी तो सचिव वीरेंद्र भट्ट बने। ... सेवा कार्यो की परंपरा का निर्वहन करते हुए मानव सेवा परम लक्ष्य- जीवन भंडारी। ...





       News@ हरीश राठोड 

‘‘सेवा अस्माकं धर्म:‘‘ के ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के सदस्यों ने सेवा कार्य को सतत चलायमान रखने के उद्देश्यश से गत दिवस एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। जिसमें आगामी योजनाओं के साथ वर्ष 2025-26 की नवीन कार्यकारणी का गठन भी किया गया।

नवीन कार्यकारणी में लायंस क्लब के सक्रिय सदस्य लायन जीवन भंडारी को नवीन अध्यक्ष के रूप में सर्वानुमति से चयनीत किया गया। इसके साथ ही सचिव के लिए लायन वीरेंद्र भट्ट एवं कोषाध्यक्ष के लिए लायन लक्ष्मी वैरागी को सर्वानुमति से मनोनित किया गया। इसके साथ ही प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. सुरेश प्रजापति का मनोनयन किया गया। क्लब की नवीन कार्यकारणी को क्लब के सदस्यों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

इस मौके पर नवीन अध्यक्ष जीवन भंडारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य शसेवा कार्य करना है। जिसके लिए हम सतत प्रयत्नशील रहते है। जिसमें हमें संपूर्ण नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिलता है। इस वर्ष भी हम सेवा के नये कीर्तिमान स्थापित करेंगे ।

सचिव लायन वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि लायंस क्लब पेटलावद ग्रेटर ने अपने छोटे से कार्यकाल में सेवा की नई मिशाल पेश की है। इसी परंपरा को हम आगे बढाते हुए सेवा कार्य जिसमें मानव सेवा, पर्यावरण, मुक पशु व जीव सेवा के कार्यो को करने की दिशा में नवीन प्रयास करेगें।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने मिलकर आगामी वर्ष की कार्ययोजना भी बनाई। इसके साथ ही विस्तृत कार्यकारणी के लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के सदस्य संस्थापक अध्यक्ष लायन अनिल शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष लायन राजेश यादव, लायन रविराज पुरोहित, लायन सुरेश प्रजापति, लायन प्रवीण पंवार, लायन दीपक सोलंकी, लायन नवीन वैरागी, लायन गणेश जाट,लायन सुनिल राठौड, लायन राजेश सिंधराज आदि सदस्य उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.