जश्ने मौला-ए-कायनात हजरत अली के जन्मदिवस पर सूफियाना कव्वाली की रूहानी महफिल का आयोजन हुआ

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 



हजरत मौला अली अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के अवसर पर 4 जनवरी को सूफियाना कव्वाली की रूहानी महफिल का आयोजन इमामबाड़ा मुस्लिम गली 3 थांदला में बड़ी शान-ओ-शौकत के साथ मनाया गया। रविवार को रात्रि 8 बजे से मौला अली की शान सूफियाना कलाम हिफजुर रहमान साहब ने पढ़े व कव्वाली की महफिल में श्रोताओं को 10 डिग्री न्यूनतम सेल्सियस के तापमान पर भी बांधे रखा। इस दौरान हिफजुर रहमान साहब ने अपने अंदाज में मनकुंतुम मौला  फहाजा अलीयुन मौला,  हैदर-हैदर अली मौला, एवं चला है सिक्का सदा चलेगा-तुम्हारा सुल्तान-ए-हिंद ख्वाजा,  के कलाम पढ़े तो श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान जश्न-ए- मौला-ए-कायनात कमेटी के शादाब सैयद कव्वाली में मौजूद सभी लोगों का आभार माना।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.