पानी सप्लाई करने वाली निजी संस्थानों के लिए पानी के सैंपल,भेजे जाँच हेतु,दी सख्त हिदायत.... नगर परिषद सीएमओ ने वार्ड 15के रहवासियों से की चर्चा...

 



News@ हरिश राठौड़

पेटलावद:-नगर में शुद्ध पेयजल वितरण करने के नाम पर लोगों को पानी की केन के माध्यम से सप्लाई करने वाली दो निजी संस्थानों को नगर परिषद एवं  नगर में पेयजल आपूर्ति करने वाली संस्था पी सी स्नेहल के दल के द्वारा निरीक्षण किया गया और निजी संस्थानों को स्वच्छता को लेकर सख्त हिदायत दी गई ।नगर परिषद पेटलावद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी, नगर परिषद के सब इंजीनियर दीपक वास्केल और कर्मचारियों के साथ शुक्रवार को नगर के निजी पेयजल सप्लाई करने वाली महांकाल प्लांट,प्रियंका वाटर प्लांट का औचक निरीक्षण किया और वहाँ की स्थिति का जायज़ा लिया ।कंपनी के अधिकारियों ने दोनों जगहों से पानी के सैंपल लेकर जाँच हेतु भेजा गया है।

शासन और जिला कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व )तनुश्री मीणा के मार्गदर्शन में नगर परिषद के द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु लगातार मानिटरिंग की जा रही है,मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जितेन्द्र भण्डारी ने बताया की दल के द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 15 में रहने वाले लोगों से पानी की आपूर्ति और पेयजल के संबंध में जानकारी ली वार्ड में सप्लाई होने वाले पानी के संबध में जानकारी ली और पानी के नमूने भी लिये,वार्ड वासियो के द्वारा बताया गया की पानी की आपूर्ति बराबर की जा रही है और पानी भी सही व स्वच्छ मिल रहा हैं ।सीएमओ ने वार्ड के अलग अलग घरों में जाकर लोगो से चर्चा की और उन्हें पानी के संबध में जानकारी दी और समस्या आने पर तत्काल नगर परिषद को सूचना देने के बारे में अवगत करवाया गया ।

सीएमओ आशा भण्डारी ने बताया की नगर परिषद और कंपनी के द्वारा लगातार सर्वे कर निगरानी रखी जा रही है और समस्या आने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं ।निजी संस्थानों के पानी के सैंपल लेकर जाँच हेतु भिजवाया गया है और उन्हें मौके पर गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए गए हैं किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिये गए हैं ।नगर परिषद के द्वारा उक्त मुहिम लगातार जारी रहेगी ।नगर में पानी वितरण एमपी यू डी सी विभाग के द्वारा कंपनी पी सी स्नेहल के माध्यम से पानी का संचालन संधारण एवम वितरण का कार्य किया जाता है ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.