मेघनगर में वन विभाग द्वारा वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही....

 



 मेघनगर सजेली नानिया सात वन क्षेत्र में पूर्व में संयुक्त दल द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही के उपरांत पुनः अतिक्रमण किए जाने पर वन मण्डलाधिकारी श्री भारत सोलंकी के नेतृत्व में वन विभाग द्वारा आज  वन मण्डल झाबुआ अंतर्गत परिक्षेत्र झाबुआ की सबरेंज मेघनगर के कक्ष क्रमांक 75, संरक्षित बीट राखडिया में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। जिसमें कानून व्यवस्था की दृष्टि से राजस्व एवं पुलिस प्रशासन भी उपस्थित रहा। 

        वन मण्डलाधिकारी श्री भारत सोलंकी ने बताया कि उक्त कार्यवाही के दौरान लगभग 02 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके से 02 ट्रॉली जलाऊ लकड़ी जप्त की गई।

        वन मण्डलाधिकारी ने यह भी कहा कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रखी जाएगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.