थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
झाबुआ जिले के थांदला नगर में रविवार को हर साल की तरह इस साल भी कव्वाली का प्रोग्राम किया जाएगा जानकारी देते हुए शादाब सैयद ने बताया कि नगर के वार्ड नंबर 13 गली नंबर 3 बड़े इमामबाड़े पर रविवार को रात्रि 8 बजे शानदार कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया है जिसमें राजस्थान के कोटा के मशहूर कव्वाल जिनका एक कलम ऐसा है कि हिंदू मुस्लिम की एकता की मिसाल है दिन धर्म की बात जब आए धर्म मेरा इंसान ही लिखना जब भी मेरी कहानी लिखना सबसे पहले हिंदुस्तान ही लिखना हिफजुर्रहमान साहब अपने कलाम पेश करेंगे सैयद ने कहा कि अकीदतमंदों के लिए सभी तरह की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की गई है ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानियों का सामना न करना पड़े

