शिक्षक श्री जगदीश चंद्र जी आचार्य की सेवानिवृति में लोकसंस्कृति की झलक




News@ सुरेश चंद्र परिहार।


 सुदूर आदिवासी अंचल झाबुआ जिले के ग्राम घुघरी के  शा. हाई स्कूल से 39 वर्ष की शासकीय सेवा से 31 जनवरी 2026 को सेवा निवृत हुवे  श्री जगदीशचंद्र जी आचार्य के सेवानिवृति सम्मान समारोह में आज आदिवासी लोकसंस्कृति की झलक देखनें को मिली l ग्राम घुघरी से आए ग्रामीण वनवासी बंधुओं ने श्री आचार्य जी का आदिवासी लोकसंस्कृति के अनुरूप (झूलड़ी गमछा व तीर-कमान भेंट कर ) सम्मान किया l स्कूल की छात्राओं ने परंपरागत आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत कर भाऊक मन से अपनें प्रिय शिक्षक को विदाई दी l गायत्री परिवार से जुड़े श्री जगदीश आचार्य जी ने 39 वर्षो 01माह तक आदिवासी अंचल में शिक्षा की अलख जगा कर कई छात्रों शिक्षा प्रदान की व सैकड़ो आदिवासी भाइयों को गायत्री परिवार से जोड़ कर नशे जैसी सामाजिक रूढ़ि से दूर किया l


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.