थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला बिरसा गंगा गौ सेवा संस्था के यश राठौड़ व उनकी धर्मरक्षक टीम थांदला के तप विद्यार्थी हनुमान मंदिर से 13 फरवरी सुबह 8 बजे दंडवत यात्रा निकाली जाएगी, जो थांदला, थांदलारोड, मेघनगर होती हुई 22 फरवरी को झाबुआ जिला मुख्यालय पहुंचेगी। उक्त दंडवत यात्रा सात सूत्री मांगों को लेकर है जिसमें गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना, गौशाला निर्माण के लिए भूमि आवंटित किया जाना, औद्योगिक क्षेत्र में जनजाति समाज को रोजगार के लिए प्राथमिकता दी जाए ताकि पलायन रुक सके। साथ ही बलात्कार करने वाले अपराधी की सजा का प्रावधान बनाए जाने, जैन संत-सतियाजी के विहार के समय रात्रि के समय विश्राम स्थलों पर पुलिस गश्ती व सुरक्षा प्रदान करना, तथा धर्मातंरण के खिलाफ कठोर कानूनी बनाने जाने की मांग को लेकर उक्त दंडवत यात्रा निकाली जा रही है। यह कि उक्त दंडवत यात्रा अपने आप में अनोखी होगी जो दस दिन तक चलेगी व 22 फरवरी को कलेक्टोरेट पहुंचकर यश राठौड़ (काका) अपने साथियों के साथ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। यश राठौड़ ने सनातन समाजजनों से उक्त यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की मांग की है।

.jpg)