थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
होली पर्व पर थांदला नगर में आज साप्ताहिक हाट बाजार होने से भीड़ का हुजूम देखा गया हजारों की तादाद में ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिये ग्रामीण जन ने मिष्ठान, रंग, कपड़े खरीदे भीड़ के चलते कुछ मनचले की टीम नगर में हुड़दंग मचाते महिलाओं एवं व्यापारियों के साथ अभद्रता कर जबरन रंग उड़ाकर परेशान कर रहे थे इसकी सूचना थांदला पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी अशोक कनेश अपने दल, बल के साथ बाजार में पहुंचकर मनचलों को पकड़ कर नगर के मध्य जुलूस निकाल कर दंड बैठक लगवा कर समझाइश दे कर दंडित कर कार्यवाही की गई।

