थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला - भगोरिया मेला मध्य प्रदेश की संस्कृति धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है यह मेला आदिवासी समुदाय की संस्कृति विरासत को प्रदर्शित करता है आदिवासी अंचल में भगोरिया मेले का ऐतिहासिक महत्व है झाबुआ जिले के खवासा में शनिवार को भगोरिया हाट उत्साह के साथ मनाया गया ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष नाचते-गाते हाट स्थल पहुंचे आयोजन में आसपास के 20 से अधिक गांवों से करीब 4 हजार से ज्यादा आदिवासी बंधु शामिल हुए भगोरिया में राजनीतिक प्रतिद्वंदिता स्वरुप भाजपा की गैर में पूर्व विधायक कलसिंह भाबर जिला महामंत्री राजेश वसुनिया थांदला मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर खवासा मंडल अध्यक्ष देवीसिंह देवदा थांदला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पांडदा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे वहीं कांग्रेस की गैर मे विधायक वीरसिंह भूरिया एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे खवासा ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव कांतिलाल परमार एवं पंचायत टीम ने लगभग 10 जगह पीने का ठंडा पानी और ग्रामीणों को बैठने के लिए ट्रेनट की व्यवस्था की चौकी प्रभारी नरेश ननामा अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे वह शांति पूर्वक भगोरिया पर्व करवाया गया


