विपणन सहकारी संस्था के प्रबंधक श्री पटेल हुए सेवानिवृत्त गरिमामय विदाई समारोह का हुआ आयोजन

 



पेटलावद। विपणन सहकारी संस्था मर्यादित पेटलावद के प्रबंधक मांगीलाल पटेल के सेवानिवृत्त होने पर सोमवार को नगर के एक निजी गार्डन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। श्री पटेल ने सन 1979 से वर्ष 2026 तक निरंतर अपनी सेवा पेटलावद में दी। अपने सेवाकाल के दौरान किए गए विभिन्न कार्यो को लेकर अपने विचार सांझा किए। विदाई समारोह विपणन सहकारी संस्था के प्रबंधक ठा. गजराजसिंह देवड़ा द्वारा आयोजित किया गया। विदाई समारोह की अध्यक्षता सहकारीता उपायुक्त डीसी भिड़े झाबुआ ने की। आयोजनकर्ता के द्वारा सेवानिवृत्त हुए श्री पटेल का पुष्पहार पहनाकर, साफा बांधकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी भिड़े एवं रविन्द्र सोलंकी ने श्री पटेल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालाओर  बेदाग किए गए उनके कार्यों की सभी ने सराहना की। आयोजन में संस्था प्रशासक रविन्द्र सोलंकी, भाजपा नेता अनोखीलाल मेहता, पूर्व संस्था अध्यक्ष  ठा. नवीनचंद्रसिंह बोड़ायता , पूर्व संस्था अध्यक्ष ठा. नरेंद्र पालसिंह सलूनिया, ठा. हनुमंतसिंह गंगाखेड़ी, जिला खाद्य अधिकारी संजय पाटिल, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आनंद चंगोड, सुरेश तोमर, पेटलावद थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, पत्रकार मुकेश सिसोदिया, मोहन पड़ियार सहित नगर के गणमान्य नागरिक, संस्था कर्मचारीगण, समस्त सहकारी समितियों के प्रबंधक, परिवारजनों और इष्ट मित्रों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था झकनावदा के प्रबंधक हरिराम चौधरी द्वारा किया गया। आभार संस्था के प्रबंधक ठाकुर गुजराजसिंह देवड़ा ने माना।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.