पेटलावद के थांदला मार्ग पर किराने की दुकान की आड़ में अवैध शराब की हो रही है बिक्री....

 




News@ हरिश राठौड़

पेटलावद  -- थांदला मार्ग पर एक किराने की दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत है कि दुकानदार दिन-रात किराने के सामान के साथ-साथ शराब बेच रहा है। ग्राहक खुले आम आते-जाते हैं और बिना किसी डर के शराब खरीद ले जाते हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह दुकान मुख्य सड़क से कुछ ही दूरी पर है, जहां किराने की दुकान की आड़ में बेखौफ अवैध रूप से शराब भी बेची जा रही है। कई बार स्थानीय युवा और आसपास के गांवों के लोग यहां से शराब लेकर जाते देखे गए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह धंधा लंबे समय से चल रहा है और पुलिस-आबकारी विभाग को भी इसकी भलीभांति जानकारी है।

पेटलावद क्षेत्र में पहले भी अवैध शराब की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बदनावर-थांदला हाईवे पर भी कई होटल-ढाबों पर खुलेआम अवैध शराब बिक्री का व्यवसाय फल फूल रहा हैं। पुलिस जरूर कभी कभार अप्रभावी कार्यवाही करती है लेकिन काम चलाऊ कार्यवाही से इन अवैध शराब माफियाओं को कोई फर्क नहीं पड़ता है। स्थानीय निवासियों ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर प्रशासन से मांग की है कि तुरंत इस दुकान पर छापा मारा जाए, अवैध शराब जब्त की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए।  नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जिस तरह से अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है उससे अपराध भी बढ़ रहे है।”


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.