20 मई को देशभर में बंद रहेंगे लाखों मेडिकल स्टोर....

 


थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 


 20 मई 2026 को जिले में आमजन एवं मरीजों को आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों के कुछ मेडिकल स्टोर संचालित रहेंगे उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र सहित मेघनगर एवं थांदला में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था द्वारा संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र खुले रहेंगे, जहां मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न निजी चिकित्सालयों के मेडिकल स्टोर भी पूर्णतः संचालित रहेंगे। इनमें जीवन ज्योति हॉस्पिटल मेघनगर, सेंट थेरेसा हॉस्पिटल थांदला, मां हॉस्पिटल थांदला, पडवाल हॉस्पिटल मेघनगर, वरदान हॉस्पिटल झाबुआ, लबाना मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल झाबुआ, चोयल हॉस्पिटल पेटलावद, अग्रवाल हॉस्पिटल पेटलावद, मंगलम हॉस्पिटल झाबुआ, नीलकंठ हॉस्पिटल मेघनगर, यूनिटी हॉस्पिटल कल्याणपुरा एवं सिद्धि विनायक हॉस्पिटल झाबुआ शामिल हैं।

ड्रग इंस्पेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यकता पड़ने पर वे इन संचालित मेडिकल स्टोर्स से दवाइयां प्राप्त कर सकते हैं।


स्मरण रहे की कल से केमिस्टों की हड़ताल होने से ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मरीजों को परेशानी ना हो इस हेतु जिले में व्यवस्था की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.