पेटलावद में नवकार मित्र मंडल के तत्वावधान में 167 तपस्वियों ने की आयंबिल तप की आराधना....



News@ हरीश राठोड 

पेटलावद।  नवकार मित्र मंडल के द्वारा आयोजित सामूहिक आयंबिल अनुष्ठान में जैन समाज के 167 तपस्वियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर धर्मलाभ लिया। इस पावन अवसर पर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर आयंबिल तप की आराधना की और तपस्वियों के इस सामूहिक आयोजन की व्यवस्थाओं की मुक्त कंठ से सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान संजय व्होरा, संजय मालवी एवं नरेंद्रकुमार वागमलजी कटकानी परिवार की ओर से सभी तपस्वियों को प्रभावना वितरित की गई।


इनकी उपस्थिति रही

--- 

इस सफल आयोजन में नवकार मित्र मंडल के संरक्षक संजय व्होरा, संजय मालवी, चेतनकुमार कटकानी व नवीन मुरार सहित मंडल के सक्रिय सदस्य अनिल मेहता, राहुल मुथा, संजय बरबेटा, अभिषेक पटवा, अंकित कटकानी, सिद्धार्थ चाणोदिया, श्रेयल पटवा, आशीष झालोका, हिमांशु झालोका, विवेक झालोका, सुजल पटवा व अभिषेक मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल के सदस्यों ने बताया कि सभी के सहयोग से यह आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.