कदम से कदम मिलाकर संघ घोष की ताल पर चले राष्ट्रीय स्वयंसेवक.....




समाचार 20 न्यूज


3 जनवरी को दोपहर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा रायपुरिया मण्डल में पथ संचलन का आयोजन किया गया।खेल ग्राउंड पर सभी स्वम् सेवक एकत्रित हुए,जिसमे मंचासीन रायपुरिया खंड के  खंड संघचालक धर्मराज पाटीदार, जिला कार्यवाह आकाश चौहान, खंड कार्यवाह विक्रम अरड उपस्तिथ थे।जिसमे उदबोधन जिला कार्यवाह द्वारा दिया गया जिसमें उन्होंने संघ की स्थापना 1925 में विजया दसमी के दिन डॉक्टर हेडगेवार जी द्वारा 4 छोटे बच्चो को लेकर की गई थी, राष्ट्र का भविष्य सिर्फ हिंदुआ के साथ जुड़ा हुआ है।डॉक्टर हेडगेवाकर जी का एक ही  लक्ष्य था कि 1 बिंदु सिर्फ हिन्दू।पथ संचलन खेल ग्राउंड से शुरू हो कर तलावपाड़ा में होते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए वापस ग्राउंड पर सम्पन हुआ।जिसमे 30 से अधिक जगहों पर स्वयं सेवकों के स्वागत किया गया। जिसमे करीबन 300 से अधिक स्वयंसेवक उपस्तिथ रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.