गरिमामय तरीके से मना गणतंत्र दिवस,सभी कार्यालयों पर फहराया तिरंगा.... एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वालो दिया प्रशस्ति पत्र तो विधायक ने किया वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को समान......

 












समाचार 20 न्यूज



पेटलावद। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पर्व पर नगर के विभिन्न शासकीय ,अशासकीय तथा निजी कार्यालयों पर ध्वजारोहण किया गया।  पूरे क्षेत्र में गरिमामय ओर देश प्रेम से ओतप्रोत माहोल में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया।वही उसके पूर्व 25 जनवरी को रात्रि में सभी सरकारी बिल्डिंगों पर विद्युत साज सजा भी की गई थी जिससे सभी इमारते चकाचोंध नजर आर रही थी।


किया माल्यर्पण.....


सर्वप्रथम गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर व नई बस्ती में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र एवम शहीद स्मारक  पर एसडीएम , विधायक  व गणमान्य नागरिको ने माल्यार्पण किया गया।


हुआ मुख्य आयोजन....


 मुख्य आयोजन नगर परिषद पेटलावद के प्रांगण में संपन्न हुआ यहां मुख्य अतिथि एसडीएम शिशिर गेमावत ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद नगर परिषद अध्यक्ष  ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर एसडीओपी सोनू डावर, सहित नगर परिषद के समस्त पार्षद,कर्मचारीगण, लायंस क्लब, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। 


किया समानित.....


वही एसडीएम शिशिर गेमावत व अतिथियों ने   नगर परिषद परिसर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रषस्ति पत्र देकर  सम्मानित भी किया गया। 


यहां भी हुआ ध्वजारोहण.....


इसके अलावा तहसील कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, न्यायालय परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील पत्रकार संघ कार्यालय,  पीएचई विभाग , थाना परिसर, विद्युत मंडल ,एसबीआई बैंक, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ,विपणन सेवा सहकारी संस्था, आबकारी कार्यालय ,मंडी प्रांगण आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। 


विधायक ने किया वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का सम्मान....


वहीं इस बार पेटलावद के विधायक वालसिंह मेडा के माही  कॉलोनी स्थित निवास स्थान जिसे कि इस वर्ष से कांग्रेस कार्यालय के रूप में भी परिवर्तित कर दिया गया है पर भी विधायक  मेडा के द्वारा समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया , साथ हीव विधायक  वालसिंह मेडा के द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ जनों का शाल ,श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर बधाइयां प्रेषित की। सभी कार्यक्रम सोसल डिस्टेंस के नियमो के साथ सम्पन्न हुये।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.