नगर में पसरा अतिक्रमण - बबेख़बर नगर परिषद.....



 थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट

थांदला। नगर परिषद थांदला के अधीन नगर में ऐसा कोई मार्ग नही बचा जहाँ अतिक्रमण की मार देखने को न मिले। विगत एक पखवाड़े में एमजी रोड़, आजाद मार्ग, जवाहर मार्ग, गांधी चौक, आजाद चौक, पिपली चौराहा, बस स्टैंड, कुम्हार वाडा सहित अनेक मार्ग ऐसे है जिनमें अब लंबा यातायात जाम भी लगने लगें है। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान के आगे अतिक्रमण कर रखा है तो अनेक व्यापारी और परिवार वालों ने अपने घरों के बाहर फुटपाथ तक को किराये से बेच दिया है। सूत्रों का कहना है कि पिपली चौराहे व तेजाजी मन्दिर के आसपास तो लोगों ने अपने बाहर के स्थान को 5 हजार से 25 हजार रुपये तक में बेच दिया है। वर्तमान समय में लग्नसरा से बाजार का माहौल गर्म है वही सीजन के साथ भगौरिया व होली जैसे सांस्कृतिक पर्व भी आने वाले है ऐसे में नगर में पसरा अतिक्रमण जनता के लिए मुसीबत बना हुआ है। ऐसे में बाहर से आने वालें राजस्थानी, उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले खानाबदोश भी नगर परिषद को बिना बताये जहाँ चाहे वहाँ ठेलागाड़ी आदि लगाकर अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। वही गर्मी की सीजन में आम व ठंडे की सीजन भी आने वाली है ऐसे में नगर परिषद यदि नही जागता है तो नगर में अराजकता फैलने की संभावना है।

मुनादी के बाद कार्यवाही का इंतज़ार - पत्रकारों से चर्चा

इस सन्दर्भ में  नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने बताया कि परिषद विगत एक माह से अतिक्रमण हटाने की मुनादी कर रही है वही जल्द ही चलानी कार्यवाही शुरू की जाएगी। अतिक्रमण के संदर्भ में जब भी कार्यवाही होती है बुरा तो नगरीय प्रशासन ही बनता है ऐसे में कार्यवाही अधूरी रह जाती है यदि जनता सहयोग करें तो ही नगर स्वच्छ व अतिक्रमण मुक्त बन सकता है। इस संदर्भ में नगर परिषद पर थाना प्रभारी श्रीमती कौशल्या चौहान, सीएमओ भारतसिंह टांक व पत्रकारों से चर्चा करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ने आवश्यक सुझाव मांगे वही सप्ताहांत में अतिक्रमण मुहिम चलाने की बात कही उसके पहले उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि नगर में नाली के बाहर समान रखने पर वह अतिक्रमण माना जायेगा जिसे वे अंदर कर ले उसके बाद प्रशासन नियमानुसार समान जप्ती व चलानी कार्यवाही चलेगी जिसके जिम्मेदारी अतिक्रमण कर्ता की रहेगी। पत्रकारों ने नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन को निष्पक्ष कार्यवाही पर पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.