थांदला समाचार (Thandl News )राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग कर रहा पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय योगदान..... दो बूंद जिंदगी की दो बूंद प्रगति की - नाहर.....

 थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

झाबुआ एंव अलीराजपुर मे पल्स पोलियो अभियान को गति देने व अंचल में कोई भी बच्चा पोलियों की खुराक से वंचित न रह जाये इसी उद्देश्य को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सक्रियता से कार्य कर रहा है। जानकारी देते हुए जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. राहुल  गणावा ने बताया कि पोलियों फ्री इंडिया अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी खुराक की दो बूंद पिलाई जा रही है, इसके लिए आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता डोर टू डोर सम्पर्क करेगी वही चिन्हित स्थानों पर बूथ के माध्यम से बच्चों को दवाई पिलाने का काम किया जा रहा है। जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा अपने बालक को लेकर जिला अस्पताल पहुँचे व पोलियों की दो बूंद दवाई पिलाई इस दौरान उन्होने सभी नागरिकों से अपील कर सहभागिता कर ज़िलें को पोलियों मुक्त बनाने की अपील की। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के मध्यप्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पवन नाहर पत्रकारों के आयोजन में शामिल होने अलीराजपुर गए वहाँ दाहोद चौराहे पर लगे बूथ का निरीक्षण करते हुए आसपास के बच्चों को प्रेरित कर बच्चों को दो बूंद दवा पिलाई। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश टीम से आवहान किया कि पोलियों की दो बूंद जिंदगी की है, दो बूंद प्रगति की है व दो बूंद बच्चों के खुशहाल भविष्य की है इसलिए राष्ट्रीय पोलियों दिवस पर कोई भी बच्चा दवाई पीने से वंचित नही रहना चाहिए। संस्था के प्रदेश सचिव मोहनलाल पाटिदार, तहसील अध्यक्ष गोपाल चोयल, उपाध्यक्ष कालूसिंह टण्डारी, गोविंद पाटिदार ने पोलियों अभियान को बढ़ावा देने के लिए पेटलावद, रायपुरिया में दवाई पीने आने वाले बच्चों को चॉकलेट, फल, बिस्किट व मिठाई बांटी वही संगठन के अनेक सदस्यों ने सक्रियता से अपने क्षेत्रों में पोलियों अभियान में सक्रियता दिखाई इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार एम एल परमार, अटल सामाजिक संस्था के अध्यक्ष राजू धानक, भाजपा के जिला मंत्री तिवारीजी सहित अन्य समाजसेवी जन उपस्थित होकर यात्रा में आने जाने वाले छोटे बच्चों को पोलियों की दवा पिलाने का आग्रह करते नजर आए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.