लोक अदालत में केस के साथ दोनों पक्षो के बीच कटुता भी समाप्त हो जाती है..प्रधान न्यायाधीश मोहम्मद सैयददुल अबरार अंसारी.... 14 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के लिये जजो ओर अभिभाषकों की हुई बेठक....




 समाचार 20 न्यूज


पेटलावद |  लोक अदालत में समझौता करने सिर्फ दोनों पक्षों के बीच केस का निपटारा होता है बल्कि दोनों पक्षों के बीच आपसी कटुता और विवाद पूरे जीवन के लिए समाप्त हो जाता है इसलिए लोक अदालत न सिर्फ केस समाप्त करने का स्थान है बल्कि लोक अदालत से लोगों के बीच  के विवाद भी  समाप्त होते हैं इसलिये अधिक से अधिक पक्षकारो को लोक अदालत के माध्यम से अपने केस का निपटारा करने के लिये प्रेरित किया जाना चाहीये।

जिला जज का प्रभावी  उद्धबोधन....

उक्त उद्गार पेटलावद न्यायालय परिसर मे आयोजित विधिक साक्षरता शिविर एवं लोक अदालत की बैठक को संबोधित करते हुए झाबुआ  जिला प्रधान न्यायाधीश  मोहमंद   सैयददुल  अबरार  अंसारी के द्वारा कही गई जिनके प्रभावी  उद्बोबोधन से उपस्थित जनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

जजो ने  निरन्तर प्रयास करने की बात  पर दिया जोर.....

 उल्लेखनीय है कि आगामी 14 मई शनिवार को  माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर  पूरे मध्यप्रदेश में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है और इसी की पूर्व तैयारी के लिये  शनिवार को बेठक का आयोजन किया गया था जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नयायाधिस मोहम्मद सैयददुल अबरार के साथ  जिला विधिक साक्षरता समिति के सचिव ओर एडीजे  लीलाधर सोलंकी  ,पेटलावद एडीजे मनोहरलाल पाटीदार , सीविल जज वर्ग 2 चिराग अरोरा, सिविल जज वर्ग 2 श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा भी विशेष   रूप से उपस्थित थी जिन्होंने भी लोक  अदालत  को सफल बनाने के लिये    निरन्तर प्रयास करने की बात पर जोर दिया।

इनकी रही गरीमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत भाषण अभिभाषक संघ के अध्यक्ष विनोद पुरोहित ओर आभार प्रदर्शन सचिव बलदेवसिंह राठोर ने माना इस अवसर पर पेटलावद के सम्सत अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारिगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.