वार्ड 1 के भाजपा प्रत्याशी विनोद भंडारी ने किया भव्य जनसंपर्क; जनसंपर्क में पहुंची पूर्व राजमंत्री ने की जिताने की अपील.

           


पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट

 नगर परिषद चुनाव की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड 1 के भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी विनोद भंडारी ने अपने समर्थकों के साथ तूफानी जनसंपर्क किया। इस दौरान उनके जनसंपर्क में भाजपा की पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक निर्मला भूरिया भी पहुंची। साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस जनसंपर्क में उन्हें अपार जनसमर्थन वार्ड के लोगो का मिला और वार्ड के कई लोगो ने उनका मालाएं पहनाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने वार्डवासियों से भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विकास कार्यों को घर घर जाकर बताया। 

आपको बता दे कि विनोद भंडारी बीते 15 साल पहले तत्कालीन नगर परिषद में अध्यक्ष रह चुके है और उनकी पत्नि ने 10 वर्ष पहले अध्यक्ष रहकर पेटलावद में विकास की गंगा बहाई थी। 

यही विकास कार्य उनके लिए इस पार्षद चुनाव में मुख्य मुद्दे बन रहे है और वार्ड के लोगो का उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भंडारी की बात की जाए तो यह भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार है और उन्हें राजनीति का अच्छा खासा अनुभव है। यही वजह है कि वो यहां अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले भारी पड़ते दिखाई दे रहे है। खैर यह भविष्य के गर्त में छिपा है यहां की जनता किसे चुनकर परिषद में भेजती है। यह वार्ड इसलिए भी राजनीतिक पार्टियों की नजर में है क्योंकि यहां से ही नगर परिषद उपाध्यक्ष के प्रबल दावेदार निकलेंगे। 

भाजपा प्रत्याशी विनोद भंडारी द्वारा लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं समाधान करने में सहयोग करना लगातार देखा जा रहा है। लोगों से जनसंपर्क के दौरान विनोद भंडारी ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति में आये है और अपने क्षेत्र के लोगों के हित की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगो से जनसम्पर्क किया ओर उन्हें वोट डालने की अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.