पेटलावद।हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन एसडीएम अनिल राठौर के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंद अपनी शिकायत ले कर पहुंचते है और उनकी शिकायतों का निराकरण होता है। इस मंगलवार को आयोजित जन सुनवाई में भी कई ग्रामीण व शहरी लोग समस्याओं के निराकरण के लिए जनसुनवाई में पहुंचे उनमें से एक आवेदन ग्राम पंचायत बेकल्दा के निवासी ने किया उसने पूर्व सरपंच विश्राम डामर और पूर्व मंत्री भेरू मैडा के खिलाफ आवेदन लगाया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि पूर्व सरपंच व मंत्री ने एक सार्वजनीक कुप निर्माण के लिए फरियादी चेनसिंह से चर्चा कर निर्माण करने को कहा ।जिस कूप निर्माण की कुल लागत 4 लाख 50 हजार रूपये बताई गई। मंत्री व सरपंच ने वादा किया की तुम कुप निर्माण कर दो इसकी पूरी राशि हम तुम्हे दे देंगे। किंतु सरपंच व मंत्री ने पूरी राशि न देते हुए अब तक 2 लाख 15 हजार रूपये का ही भुगता न किया गया बाकी बची हुई राशि 2 लाख 35 हजार रूपये आज भी बाकी है।
इस संबंध में इनके बाद के सरपंच मंत्री के पास भी गया किंतु वे लोग टालम टोल करते रहे और आज दिनांक तक राशि नहीं दी। जबकी उक्त कूप निर्माण की राशि पंचायत के खाते में आ चुकी है और पंचायत के पूर्व सरपंच और सचिव ने राशि अन्य लोगों के खातों में डालकर निकाल ली है। और मुझ गरीब व्यक्ति के साथ धोखाधडी की है। इस संबंध में आवेदन ने मांग की है कि मुझे राशि दिलाई जाए और मेरे साथ धोखाधडी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसडीएम ने आवेदन ले कर जांच करने की बात कहीं है।

