ऐसा ही थांदला बदनावर रोड पर हर दिन किसी ना किसी की जान जा रही है ऐसा कोई दिन नहीं जब इस रोड पर कोई दुर्घटना ना घटती हो और यह सभी रोड की वास्तविक चौड़ाई से कम चौड़ाई होने के चलते और वाहनों का बहुत ही ज्यादा दबाव के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और ऐसी ही घटनाएं गुरुवार 23 तारीख की रात्रि में तकरीबन 1:30 बजे के आसपास एक और सड़क दुर्घटना हुई और उस दुर्घटना में थांदला निवासी इम्तियाज खान की मौत हुई और ड्राइवर व मृतक के परिवार से पत्नी व दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए घटना सारंगी से छह ,सात किलोमीटर दूर ऊनालुपाड़ा के पास हुई यह लोग बदनावर तरफ से आ रहे थे और एक पुलिया से टकराने के कारण दुर्घटना हुई इसके पूरा परिवार पूरी तरह घायल हो गया ।
फोरलेन बहुत ही जरूरी है और लगातार फोरलेन की मांग हो रही है लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है बदनावर , थांदला स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है और मार्ग की चौड़ाई नियमानुसार टू लेन से बहुत कम है और अक्सर वाहनों के क्रॉसिंग में वाहन एक दूसरे से बहुत ही पास से गुजरते हैं और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है इस रोड का आधा हिस्सा बदनावर से उज्जैन तक फोरलेन हो चुका है और कार्य चल रहा है लेकिन बहुत ही जरूरी बदनावर से थांदला तक फोरलेन होना जरूरी है लेकिन इसको फोरलेन नहीं किया जा रहा है आखिर बदनावर से थांदला तक वाहनों का बहुत ही ज्यादा दबाव है फिर भी शासन-प्रशासन क्यों फोरलेन नहीं बना रहा है क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही शासन-प्रशासन जागेगा और बदनावर , से थांदला को फोरलेन बनाने के लिए कार्य शुरू किया जाएगा, आखिर कब जागेगा शासन प्रशासन।


