पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
*पेटलावद।* कांग्रेस साथ जुड कर हमें प्रदेश का विकास करना है। भाजपा की गलत नितियों के चलते कई कार्यकर्ता भाजपा छोड कांग्रेस में शामिल हो रहे है। आज भी वहीं अवसर है जब हमारे 30 युवा साथी काग्रेंस का साथ देने के लिए आए हैै। हम क्षेत्र के विकास के लिए सतत प्रयत्नरत है और आगे भी हमारे प्रयास जारी रहेगें। उक्त बात विधायक वालसिंह मैडा ने आशीष मुथा मित्र मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं । उक्त आयोजन ग्राम धतुरिया में आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के सैकडों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा ने बताया कि 30 युवाओं ने कांग्रेस का साथ देना का संकल्प ले कर आज कांग्रेस पार्टी जाइन की है। ये युवा पूर्ण जोश के साथ कार्य करेंगे और कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करेंगे।
*विधायक ने किया स्वागत।*
कांग्रेस पार्टी जाइन करने वाले युवाओं का विधायक वालसिंह मैडा ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर दीपक चारण,अजय व्होरा,मनोहर सिंह राठौर,सुखराम मैडा, शैलेन्द्र सिह गंगाखेडी, आयदान पटेल,प्रदीप पाटीदार, सुरेश पाटीदार, मन्नालाल हामड,भरत मुलेवा,प्रभात श्रीवास्तव सहित सैकडों कार्यकर्ता और सरपंच उपस्थित थे।

