फ़ोटो. माही मुख्य बांध के 8 गेट खोले गए,
News @हरिश राठोड
पेटलावद लगातार 12 घंटे से जारी वर्षा से क्षेत्र हुआ तर बतर 12 घंटे में लगभग 6 इंच बारिश हो चुकी है और लगातार बारिश का क्रम जारी है
माही और पँपावती नदी सहित क्षेत्र के सभी नदी नालों में भरपूर पानी की आवक हुई है
पंप मशीन नदी में तो इतना पानी आया है कि लोगों का कहना है कि पिछले 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया है
झाबुआ जिले में 554 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है जिसमें सर्वाधिक वर्षा पेटलावद तहसील में दर्ज की गई है जो कि आज सुबह 8:00 बजे तक 152 मिलीमीटर हुई है
पानी की भरपूर का आवक होने से माही डैम के 8गेट खोले गए हैं
माही परियोजना के द्वारा एक दिन पूर्व ही धोंडी पिटवाकर कहां गया था कि एक गेट खोला जा रहा है किंतु लगातार वर्षा के चलते मैं के 8 गेट खोलने पड़ रहे हैं
जिला प्रशासन के द्वारा भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी भी घोषित की गई है
पेटलावद के आसपास के कई ग्रामीण क्षेत्र से पानी अधिक होने के कारण संपर्क भी टूट गया है जिसमें रूपगढ़ बावड़ी आदि स्थानों पर नाले पूर आने से आवागमन कई घंटे से बाधीत है
प्रशासन अलर्ट मोड पर है प्रशासनिक अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि इस परिस्थिति में नदी नालों को पार करने का प्रयास न करें और किसी प्रकार का कोई खतरा न ले



