पेटलावद से हरिश राठौड़ की रिपोर्ट
पेटलावद।पटवारी संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन कलमबंद हडताल लगातार 28 अगस्त से जारी है। पटवारी संघ तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हडताल पर है। जिसमें पटवारी संघ की मुख्य मांग लम्बे समय से लंबित ग्रेड पे बढा कर 2800 ग्रेड पे किया जाए।
पटवारीयों की हडताल से जिस कारण से किसानों के कई कार्य प्रभावीत हो रहे है। पटवारी संघ की लगातार कलमबंद हडताल के बाद भी सरकार के द्वारा आज दिनांक तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
पटवारी संघ के द्वारा बारिश होने के बावजूद भी हडताल पर ही बैठे हुए है। गुरूवार को पटवारी संघ के द्वारा जम्मू कश्मीर में शहीद हुए कर्नल,मेजन और डीएसपी सहित 5 जवानों को श्रद्वांजलि अर्पीत की गई।


