थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय संयोजक व संस्थापक अध्यक्ष विक्रम सेन के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्गी की अनुसंशा पर झाबुआ जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ ने थांदला नगर के जाँबाज पत्रकार समकित तलेरा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। तलेरा के तहसील अध्यक्ष बनाये जाने पर स्थानीय होटल महाराजा में नगर के पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ के आतिथ्य व अटल सामाजिक संस्था के संयोजक नगर परिषद पार्षद राजू धानक में विशेष आतिथ्य में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष समकित तलेरा व जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पेटलावद नगर अध्यक्ष प्रकाश पड़ियार व उपाध्यक्ष मोहन परमार का भी पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
आयोजन में नगर के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा, जीवदया प्रेमी पवन नाहर, उपाध्यक्ष द्वय इमरान खान व नीलिमा डाबी, कादर शेख, आत्माराम शर्मा, जावेद खान, मनीष वाघेला, जमील खान, धीरज वाघेला, अविनाश गिरी, अनिल शिवदे, शाहिद खान, विवेक व्यास आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुष्पहार पहनाते हुए बधाई दी वही राष्ट्रीय व जिला संगठन को धन्यवाद दिया है। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष समकित तलेरा ने समस्त पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, प्रदेश अध्यक्ष किशोर दग्गी, जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ सहित स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों के मार्गदर्शन में भारतीय पत्रकार संघ के माध्यम से समस्त पत्रकारों के हितों के लिए प्रयास करता रहूंगा व राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा दिये गए कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करूंगा। एआइजे के बैनर तले जनता के स्वास्थ्य के लिए फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में सर्व रोग निदान मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन लगाया जाएगा जिसमें राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष विक्रमसेन मुख्य आतिथि होंगें जल्द उनसे संपर्क कर तिथि का एलान किया जाएगा।
स्वागत कार्यकम का संचालन स्वतंत्र पत्रकार राजेश वेद्य ने किया वही आभार इकाई के उपाध्यक्ष इमरान खान ने माना।
मातोश्री श्रीमती सुलोचना कमल सेन को दी श्रद्धांजलि....
स्वागत कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष विक्रम सेन की मातोश्री श्रीमती सुलोचना कमल सेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। जीवदया प्रेमी पवन नाहर ने बताया कि मातोश्री अपने सांसारिक दायित्व निर्वहन के बाद 10 जनवरी को ब्रम्हतत्व में विलीन हो गई थी जिनसे पत्रकारिता के शिखर पुरुष विक्रम सेन को मातृ शोक हो गया इस हेतु इस दुःख की घड़ी में देश का हर पत्रकार विक्रमजी के साथ है। मातोश्री को प्रभु आपने चरणों में स्थान दे वही विक्रमजी को प्रभु इस दीर्घ अपूरणीय क्षति को सहन करने का साहस संबल प्रदान करें।

