News हरिश राठौड़
पेटलावद। प्रभातफेरी हुई आनंदोत्सव हर तरफ राम ही राम। राम नाम की गुंज से सुबह 5 बजे से पेटलावद गलियां,मोहल्ले,कालोनियां और मुख्य मार्ग गुंजायमान होने लगे। मानो हर किसी में उत्साह भर दिया है राम नाम रसायन ने सभी को अभिभूत कर दिया है। सुबह से ही मोहल्लों में नगरवासियों को जगाने के लिए राम भक्त जय श्री राम की जयघोष करते हुए देखे गये।
*आखिर 5 बजे से क्यों लोगों को जगाया गया....*
नगरजनों ने मिलकर एक दिन पूर्व एक विशाल नगर प्रभातफेरी निकालने का निर्णय लिया। जिसके तारतम्य में शनिवार को सुबह 5 बजे से हर घर और हर मोहल्ले से जय श्री राम गुंज उठा।राम भक्तों का एकत्रीकरण प्रभु श्री राम के प्रभु निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर रखा गया। जहां 6 बजे तक तो भक्तों का जिसे हुजूम से उमड पडा हो। नगर की हर गली मोहल्ले का रास्ता सीधा निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंच रहा था
*राम रस अमृत पान के लिए उमडा जन सैलाब...*
मंदिर पर भक्तों की भारी भीड वह भी कडकडाती ठंड में सुबह 6 बजे भगवान राम के नाम के अमृत पान हेतु ही संभव थी। जन सैलाब के उमडते ही अपनी अपनी टोलियों में सभी भगवान का नाम लेते हुए चल रहे थे। कहीं श्री राम जय राम जय जय राम तो कहीं सीता राम सीता राम तो कहीं रघुपति राघव राजा रामा की धुन सुनाई दे रही थी। फिर यह सैलाब नगर के मुख्य मार्गो से गुजरा तो बस राम ही राम सुनाई दे रहा था। जो भी इस प्रभातफेरी में शामिल हुआ वह राममय हो गया और जिन्होंने इस राममय फेरी के दर्शन किए वही भी मंत्रमुग्ध हो गये।
*बडे,बूढे,बच्चे और महिलाएं भी शामिल हुए।*
प्रभातफेरी में हर उम्र, हर वर्ग,हर समुदाय के सभी जन उपस्थित रहे। बडे बच्चे बूढे क्या महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। कुछ महिलाएं तो अपने छोटे छोटे बच्चों को कडकडाती ठंड में ही साथ में लेकर राम नाम रूपी अमृत का आनंद लेने के लिए आई। कोई समस्या परेशानी किसी को नहीं रोक पाई।
नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई प्रभातफेरी शंकर मंदिर से प्रारंभ हो कर श्री राम मंदिर राम मोहल्ला पहुंची जहां पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक श्री चौहान ने राम मंदिर के लिए किए गए 500 वर्षो के संघर्ष को सभी के सम्मुख रख कर श्री राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला।
नगर के एतिहास में पहली बार इतनी बडी प्रभातफेरी निकाली गई है। जिसे लेकर नगर का हर नागरिक अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हुए मेरा मोहल्ला मेरी अयोध्या के हर क्षण का प्रतिभागी बनना चाह रहा है।

