सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आवेदन दिया...



 News@हरिश राठौड़

पेटलावद।नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी ने सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायत बार बार करने को लेकर एक आवेदन पुलिस थाना पेटलावद में देकर शिकायत करने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज करने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता निलेश चौहान निवासी धिक्वा जिला रतलाम का होकर नगर परिषद की बार बार झूठी शिकायत कर रहा है। वह अपने आप को नगर परिषद पेटलावद का कर्मचारी बता कर अपना पद फिल्ड बता रहा है और जो की जलप्रदाय शाखा कार्यरत था और नगर परिषद द्वारा नवम्बर 2022 से जुलाई 2023 तक का वेतन नहीं दिया गया। इस प्रकार की शिकायत कर रहा है।

इस संबंध में सीएमओ श्रीमती भंडारी का कहना है कि उक्त युवक को नगर परिषद में किसी भी प्रकार से किसी कार्य पर नहीं रखा गया है यह रतलाम जिले का निवासी है। इस प्रकार इसके द्वारा झूठी शिकायत की जा रही है।   जिससे बेवजह सीएम हेल्पलाइन पर शिकायते बढ रही है। इसी झूठी शिकायत को बंद करने और शिकायत करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.