News हरिश राठौड़
पेटलावद।ठंड का प्रकोप बढने से और मावठा होने जैसी स्थिति के चलते हर कोई ठंड से परेशान हो रहा है। रात्रि के समय हर किसी को अलाव की आवश्यकता लग रही है। इसी क्रम में नगर परिषद पेटलावद के द्वारा नगर के विभिन्न चौराहो पर अलाव जलवाए और नागरिकों को राहत पहुंचाई। ठंड के कारण रात्रि का तापमान काफी गिर रहा है। जिसके चलते लोगों को ठंड भगाने के लिए अलाव की आवश्यकता महसूस हो रही है। इसे देखते हुए नगर परिषद ने आमजनता की मांग पर नगर के विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई
नगर परिषद सीएमओ आशा भंडारी ने बताया कि ठंड की अधिकता को देखते हुए और आमजन की मांग पर नगर परिषद के द्वारा नगर के विभिन्न चौराहो पर रात्रि में अलाव की व्यवस्था की गई है। जिससे आमजन को ठंड से राहत मिले।

