थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
झाबुआ जिले के थांदला का साप्ताहिक हाट भगोरिया पर्व रूप में आदिवासी समुदाय ने धूमधाम से मनाया इसमें आदीवासी सामाज के महिला पुरुष व बच्चे अपनी पारंपरिक और सामाजिक वेशभूषा में सज-धज बाजार पहुंचे भगोरिया पर्व को समाज के लोगों ने ढोल-ढमाके और रंग-गुलाल के साथ हर्षोल्लास से मनाया
थांदला नगर के पत्रकार विवेक व्यास ने बताया कि क्षेत्र में होली से एक सप्ताह पूर्व के साप्ताहिक हाट को भगोरिया पर्व के रूप में मनाया जाता है इसमें आदिवासी समाज के लोग अपने-अपने घर से पारंपरिक व सामाजिक वेशभूषा धारणकर एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए और ढोल व मांदल की थाप पर नृत्य करते हुए निकलते हैं आदिवासियों के लिए यह पर्व किसी अन्य त्योहार से कम नहीं है इसमें इन लोगों का उत्साह चरम पर देखा जा सकता है इसमें आसपास के ग्राम धामनी, कोटडा, सुजापुरा, जुलवानीया, परोलीया, बेडावा, सुतरेटी, तलावली, टिमरवानी मियाटी आदि गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी शामिल हुए
अगर बात करें राजनीतिक दल की तो भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने शांतिपूर्वक निकाली गैर पुलिस प्रशासन भी हर चौराहे पर मौजूद रहा

