तीसरी किस्त की राशि के लिए हितग्राही काट रहे नगर परिषद के चक्कर.... 2 साल पूरे हुए पर तीसरी किस्त के अते पते नहीं....

 




थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट 

थांदला - इन दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को तीसरी किस्त के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है थांदला के पीर साहब गली वार्ड क्रमांक 11 का निरीक्षण किया, तो पता चला कि यहां निवासरत हितग्राही अपनी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है वार्डवासियों का कहना है कि हमने 2022 में पीएम योजना का फार्म डाला हुआ था जिसकी प्रथम एवं द्वितीय किस्त आ गई, लेकिन तृतीय किस्त देने में नगर परिषद आना कानी कर रही है नगर परिषद के बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है हितग्राहियों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पीएम आवासी शाखा में पदस्थ कर्मचारियों का कहना होता है कि आपकी किस्त की राशि आपके खाते में आ जाएगी लेकिन आज दिनांक तक राशि नही डाली गई है हितग्राहियों का यह भी कहना है कि इतनी महंगाई के दौर में एक तरफ हमने कर्जा लेकर मकान पूर्ण कर लिया है लेकिन तृतीय किस्त को लेकर नगर परिषद ध्यान नहीं दे रही है हितग्राहियों को अपने हक की किस्तों के लिए लगातार परेशान होना पड़ रहा है किस्त समय पर नहीं मिलने से हितग्राही मकान का सपना भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं कर्ज लेकर आवास निर्माण कराने के बाद उसमें रह रहे हितग्राहियों पर कर्ज वापसी के लिए लेनदारों का दबाव निरंतर बढ़ रहा है ऐसे परेशान हो चुके हितग्राहियों की आंखें छलक आती हैं 


अगले अंक में देखिए दूसरी किस्त के एक लाख नहीं डाले और तीसरी किस्त के 50 हजार डाले दिए गए हैं अरे यह क्या हो गया साहब मौज कर दी मौज


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.