थाना कालीदेवी की पुलिस टीम ने 363360/- रू. की अवैध शराब जप्त की...

 


News@ हरीश राठोड 

पेटलावद लोकसभा चुनाव 2024 के उपलक्ष्य में यह अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ल के द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के मार्गदर्शन में टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।  

उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना कालीदेवी की पुलिस टीम द्वारा गत रात्रि में ग्राम झिरी,  मुखबीर की सूचना पर वाहन क्रमांक MP 45 G 1430 को चेक करते उसमे  कुल 124 पेटी अवैध शराब  कीमती 363360/- रुपये माउंट 6000 बीयर 118 पेटी 

गोवा व्हिस्की की 04 पेटी हंटर बीयर की  01 पेटी किंग फिशर स्ट्रॉन्ग 01 पेटी एवं पिकअप वाहन कीमती करीब – 500000/-

कुल 870010 रूपये जप्त की गई। आरोपी वाहन चालक सुने पहाड़ी स्थान पर पुलिस के वाहनों से घिर जाने पर अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल हो गया। अवैध शराब के स्त्रोतो की जाच की जा रही है। 

अवैध शराब परिवहन की इस धरपकड़ में थाना कालीदेवी जिला झाबुआ  के थाना प्रभारी निरी. दिनेश शर्मा, उनि नरेश , सउनि गोवर्धन,  प्रआर. योगेन्द्र, प्रआर. संतोष, प्रआर. महेंद्र, प्रआर. बसु, आर राजेंद्र, आर कृष्णा, आर अंकित कर्मचारी गण टीम में रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.