श्री बजरंग रामायण मंडल की चतुर्थ भव्य सुंदरकांड प्रतियोगिता 8 अप्रैल को....घर घर जा कर मंडल के सदस्य दे रहे है निमंत्रण।महिलाओं को विशेष आमंत्रण....आयोजन की तैयारियां तीव्रगति से प्रारंभ...



News हरिश राठौड़

 *पेटलावद।* श्री बजरंग रामायण मंडल पेटलावद के द्वारा लगातार 4 वर्षो से नववर्ष की पावन बेला और मंडल के सक्रिय सदस्य स्व.मंगल भट्ट की स्मृति में प्रतिवर्ष भव्य सुंदरकांड प्रतियोगीता का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर दिनांक 8 अप्रैल 2024 सोमवार को उक्त आयोजन किया जा रहा है। आयोजन नगर के सुंदर मैरिज गार्डन, बामनिया रोड, पेटलावद पर शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

 *निमंत्रण का दौर जारी।* 

आयोजन की तैयारियों को लेकर मंडल के सदस्य दिनरात मेहनत कर सफल आयोजन के लिए प्रयासरत है। जिसके लिए मंडल के सदस्य नगर के हर घर घर तक पहुंचकर निमंत्रण दे रहे है तो दूसरी ओर सदस्यों की एक टीम आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर सुंदरकांड करने वाले मंडलों से संपर्क कर उन्हें निमंत्रण दे रही है।

 *सदस्यों की अपील।* 

मंडल के सदस्यों ने नगर सहित और आसपास के क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित हो कर धर्म का अधिक से अधिक लाभ लेवे और आयोजन को सफल बनाए। इसके साथ ही मंडल के द्वारा महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई है। जिसके लिए महिलाओं से भी अपील की गई है। कि वे भी अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्मलाभ लेवें।

 *ऐेसे होगी प्रतियोगिता।* 

सुंदरकांड प्रतियोगिता में 6 आमंत्रित टीमें 30-30 मीनिट तक अपनी प्रस्तुती 10-10 दोहो के माध्यम से देंगे। जिसमें सभी टीमों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया जायेगा। आयोजन में निर्णायक वरिष्ठजनों को बनाया जायेगा। प्रतियोगीता में महाकाल सुंदरकांड मंडल कैसुर,श्री राधे मंडल बुरहानपुर,अंजनीनंदन सुंदरकांड मंडल शाजापुर,श्री सिद्वेश्वर रामायण मंडल काकनवानी,श्री हनुमान भक्त मंडल राजपुरा,मारूतीनंदन भक्त मंडल मक्सी अपनी प्रस्तुति देंगे।

 *यह होगे पुरस्कार* 

प्रथम पुरस्कार 22,222 रूपये स्व. श्री मिठालाल जी नंदलाल जी अग्रवाल की स्मृति में,द्वितीय 15,555 रूपये स्व श्री किशना जी,स्व.हिराबाई चौहान की स्मृति में पवन सेल्स एजेंसी की ओर से ,तृतीय 11,111 रूपये स्व.डॉ.देवेंद्र प्रसाद भट्ट की स्मृति में,चतुर्थ 7,777 स्व.विजय जी देवडा की स्मृति में,5,555 स्व.पुरषोत्तम जी सामवेदी की स्मृति में राम दरबार की ओर से ,3,333 स्व.राजू जी कहार की स्मृति में रहेगा।


 *क्या है श्री बजरंग रामायण मंडल।* 

मंडल का यह लगातार चौथा आयोजन है। नगर का श्री बजरंग रामायण मंडल पूरे वर्ष भर श्रद्वालुओं के घर घर जा कर सुंदरकांड का आयोजन करता है। और इन आयोजनों से जो भी आर्थिक लाभ प्राप्त होता है उसे किसी न किसी सदकार्य में लगाता है। जैसे किसी बालिका की पढाई,शव वाहन या अन्य किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्य में जरूरतमंदों की मदद के लिए सहयोग किया जाता है। यह मंडल नगर का सबसे पुराना मंडल है। जिसे कई धार्मिक बंधुओं ने अपना समय दान दे कर इसे सतत चलायमान रखा है। इसी क्रम में इस दौर में युवाओं की टीम इस मंडल का संचालन कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.