आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष कमलेश सिगाड़ एवं झाबुआ विधायक विक्रांत भुरिया ने इंडिया एलाइंस गठबंधन को लेकर बैठक रखी जिसमें आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी रहे मौजूद....

 



थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट


आज रतलाम लोकसभा के झाबुआ जिले में इंडिया एलाइंस गठबंधन को लेकर बैठक रखी गई बैठक आदरणीय कांतिलाल भूरिया एवम डाक्टर विक्रांत भुरिया के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव माधव सिंह किराड़े, झाबुआ जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगाड़ , जिला उपाध्यक्ष कोमल सिंह डामोर , लोकसभा संगठन मंत्री मुख्तयार खान, देवा मेड़ा लोक सभा प्रभारी, राजेश गणावा लोक सभा सचिव, गजेंद्र वसुनिया ब्लाक अध्यक्ष, नरवेसिंह वसुनिया युवा जिला महामंत्री, प्रभू भाई, नानसिंग भाई, प्रकाश गरवाल जी, एवम समस्त आम आदमी पार्टी के नेता गण और कारकर्ताओ द्वारा इंडिया गठबंधन को लेकर कांग्रेस के समर्थन में मतदान करने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष विजय भाई भाबर, एव युवा जिला महामंत्री पंकज डोडियार तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रता उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.