स्कूल के शिक्षकों की कडी मेहनत से परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा....

 


News@ हरिश राठौड़

 *पेटलावद ।*माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शा.उ.मा.वि. रायपुरिया के छात्र अजय पिता हरिसिंह सिंगाड ने कक्षा 12 वीं में कला संकाय में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छोटे कस्बे के ग्राम अलस्याखेडी का रहने वाला गरीब परिवार का छात्र जिले का टापर रहा है आर्ट संकाय में 500 में से 400 अंक 88 प्रतिशत प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्था में कक्षा 10 वीं में कुल 106 छात्रों में से प्रथम श्रेणी में 34 छात्र-छात्राओं तथा द्वितीय श्रेणी में 54 छात्र-छात्राए उत्तीर्ण हुए। इसी प्रकार से कक्षा 12वीं में कुल 206 छात्रों मेंसे प्रथम श्रेणी में 83 छात्र-छात्राओं तथा द्वितीय श्रेणी में 74 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। तथा शासन की मेधावी प्रोत्साहन योजना के तहत सर्वाधिक 16 छात्र छात्राएं लेपटाप हेतु चयनित हुए है। संस्था प्राचार्य श्रीमती कल्पना वर्मा ने बताया कि शिक्षकों की कडी मेहनत से इस वर्ष संस्था का बेहतर परीक्षा परिणाम रहा है। विद्यार्थीयों की इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य श्रीमती कल्पना वर्मा एवं संस्था के शिक्षकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थीयों को उनकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.