बच्चों के हाथों में मोबाइल नहीं माला देने का पुरुषार्थ करो ।साध्वी निराग यशा जी....

 


News @ हरिश राठौड़

पेटलावद। सकल जैन समाज द्वारा साध्वी श्री निरागा यशा जी साध्वी श्री सुव्रत यशा जी कि निश्राय में जैन धर्म के चौबीसवे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक गाजे बाजे व शोभा यात्रा निकाल कर मनाया गया ।भगवान जी  को रथ में विराजित कर ।बड़ा जैन मंदिर से शोभा यात्रा आरती के पश्चात नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए स्थानक भवन पहुंची। जहां पर सकल जैन समाज की उपस्थिति में भगवान के गुणगान किए गए। इस अवसर पर साध्वी श्री निरागा यशा जी ने कहा। नजरों से मस्तिष्क में वहां से हृदय में और फिर हमारे कृतित्व में उतरे  वह महावीर है ।महावीर के पास भौतिक साधनों की कमी नहीं थी। पर उन्होंने सुख की पराकाष्ठा मोक्ष को पाने के लिए साधना की ।अगर हमने उन्हें अपने जीवन में उतार लिया तो हम भी सुख की पराकाष्ठा के स्वामी हो जाएंगे। आपको महान बना है तो महान परमात्मा के चरित्र का नशा करो। वें सुभावों व गुणो के निर्माता भी है जनक भी है। महावीर का यह यश है कि। जैन समाज भारत की जनसंख्या के मात्र दो तीन प्रतिशत होने के बाद भी। सबसे ज्यादा टेक्स देने वाले सबसे ज्यादा गौशाला चलाने वाले आपदा में सबसे आगे रहने वाले सबसे अधिक शिक्षित कहलाने वाले जैन समाजन ही है। बच्चों का आदर्श किसी खिलाड़ी को किसी नेता को किसी अभिनेता को मत बनाने दो महावीर को उनका आइडियल बनाए।बच्चों के हाथ में मोबाइल नहीं माला देने का पुरुषार्थ करो ।भगवान हमारी भव-भव की पीड़ा को हर लेते हैं।स्वयं ही नहीं अपितू पूरे संसार को सुख देने की ओत प्रोत भावना के साथ जन्म लेकर भगवान महावीर इस धरा पर पधारे। उन्हें हमारा शत-शत नमन। श्री वर्धमान स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष अनोखी लाल मेहता मंदिर मार्गी समाज से प्रबोध मोदी तेरापंथ सभा से सचिन मुणत दिगंबर समाज से अजीत गांधी महावीर समिति के अध्यक्ष संजय बोरा ने महावीर के गुणगान किए। स्वागत संबोधन अरिहंत युवा वाहिनी के अध्यक्ष चिंतन मंडलोई ने दिया व आभार सचिव पंकज जी पटवा ने माना। इस अवसर पर  उपवास से वर्षित तप करने वाले तपस्वी सर्वश्री नीरज मुणत नरेंद्र मोदी मनोज वोरा अनिल मेहता श्रीमती मंजू कटकानी श्रीमती सुनीता मुरार श्रीमती अनीता बोरा श्रीमती मनीषा वोरा श्रीमती स्मिता मुुणत श्रीमती मंजू भंडारी कुमारी प्रांजल पटवा का। अरिहंत युवा वाहिनी द्वारा सम्मान किया गया। थांदला के नंदन। वर्तमान के वर्धमान। आचार्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब की दीक्षा तिथि होने पर उनका भी पुनीत स्मरण किया गया। पारसमल पंकज कुमार पटवा के द्वारा नवकारसी का आयोजन किया गया। अरिहंत युवा वाहिनी महावीर समिति ने भोजन व शोभा यात्रा की व्यवस्था की। शोभायात्रा का  स्वागत नगर परिषद पेटलावद वर्धमान स्थानकवासी समाज चेतन कटकानी आदि ने किया। जैन सोशल ग्रुप मैत्री  द्वारा पक्षियों हेतु जल पात्र का वितरण किया गया ।संचालन रोहित कटकानी ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.