News@ हरिश राठौड़
पेटलावद :-नगर परिषद पेटलावद ने लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का प्रतिशत बड़ाये जाने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है,एक और जहाँ सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ लोगो का आवागमन है वहाँ पोस्टर बैनर के माध्यम से आम लोगो कॉ मतदान करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है वही ज़िला प्रशासन व अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद अनिल राठौर के मार्गदर्शन में नगर परिषद के द्वारा शुक्रवार को आम लोगो व कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा जीतेन्द्र भण्डारी के द्वारा मतदान किए जाने व अपने साथियों ,परिजनों को आवश्यक रूप से मतदान करने की शपथ दिलवाई गईं।
नगर परिषद पेटलावद द्वारा नगर के लिए श्री नंदू गरवाल व श्री धर्मेंद्र ठाकुर को आइकॉन बनाया गया व आज मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई गयी ।

