सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत खंड स्रोत समन्वय कार्यालय में अवैध वसूली का अवैध फ़रमान पर अवैध आडिट.....



News हरिश राठौड़

पेटलावद। सर्व शिक्षा अभियान विभाग का अवैध वसूली का एक अवैध फरमान का एक ऐसा कारनामा सामने आया है कि जिसने भी सुना है उसके पैरों तले जमीन ही खिसक गई जिस विभाग पर बच्चों के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी मिली होती है वहीं विभाग अवैध वसूली एवं भ्रष्टाचार में गले गले तक डूबा हो तो ऐसे में उस विभाग में बैठे अधिकारी कर्मचारीयों से कैसे अपेक्षा की जा सकती है कि इस विभाग में कार्य करने वाले अधिकारी इन बच्चों एवं शिक्षकों के अधिकार पर ढाका नहीं डालेंगे  ऐसा हो नहीं सकता जिले के विभाग में हमारे द्वारा जब जिले के अधिकारियों से चर्चा की गई तो सारा मामला दूध का दूध और पानी का पानी हो गया उनके द्वारा कहना था कि जिले से ऑडिट के नाम से कोई भी पत्र व्यवहार या निर्देश जिले से नहीं होने के बाद भी पेटलावद खंड स्त्रोत समन्वयक विभाग ने ऑडिट के नाम पर  शिक्षकों से अवैध वसूली करने के लिए जिले में बैठे अधिकारियों के नाम से एक फरमान जारी किया गया कि केश-बुक लेजर बिल वाउचर लेकर विभाग में जमा कर दे और उसके साथ-साथ शिक्षकों से राशि की डिमांड भी कर दी गई सर्व शिक्षा अभियान विभाग में बैठे अधिकारी फाइल ऑडिट के लिए फायले लाओ दक्षिणा देकर ऑडिट कराओ का फर्जी फरमान जारी कर अधिकारियों के द्वारा चोरी तो चोरी सिना- जोरी भी कर रहीं है बी आर सी अधिकारी।और जिले के अधिकारियों को भी गुमराह कर रहे हैं जबकि अवैध ऑडिट कर केस-बुक में सिल- मोहर  फर्जी लगाकर फाइलें वापस स्कूलों के  शिक्षकों को  लौटा दी गई अगर गहराई से उच्च अधिकारी इस फर्जी वाले की जांच करेंगे तो कई चुकाने वाले खुला से सामने आएंगे


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.