पीले चावल देकर मतदान के लिए आमंत्रण.....वृद्ध मतदाताओं का सम्मान किया...

 


News@ हरिश राठौड़

 *पेटलावद।* आज दिनांक 23/04/2024 को कलेक्टर नेहा  मीना के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत (जिला नोडल स्वीप)   श्री जितेंद्र चौहान,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत रायपुरिया में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें  रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता हेतु मतदाता जागरूकता शपथ, रैली आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। 


 *वृद्ध मतदाताओं का सम्मान।* 


कार्यक्रम के तहत 85से ऊपर मतदाता नन्दी शंकर 109वर्ष, गंगाराम कानाजी, गीता बाई, रन छोड़ भारती, भेरूलाल पाटीदार 92वर्ष, रामा पाटीदार का पुष्प माला से स्वागत किया गया। दिव्यांग मतदाता संतोष भारती, मुकेश भुरिया, मडिया का भी स्वागत किया गया और उक्त सभी जनों ने मतदाता जागरूकता रैली में भी    उत्साह पूर्वक भाग लिया। 


रायपुरिया संकुल में घर घर जाकर पीले चावल डालकर 13मई को मतदान हेतु निमंत्रण दिया गया।

नोडल अधिकारी बीआरसी श्रीमती रेखा  गिरि प्रिंसीपल श्रीमती  कल्पना वर्मा , जन शिक्षक  गणपत निनामा, नाहरसिंह मुनिया, दयाराम मैडा, नितेश नागर, रविन्द्र नागर  , खुशाल सिंह चौहान, रामचंद्र पाटीदार  ,समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और   जामली , देवली, रायपुरिया के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य,  स्टॉफ उपस्थित रहे । कार्यक्रम  के अंत में बीआरसी रेखा गिरि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.