बाइक रैली निकाल कर मतदान का संदेश दिया...

 


पेटलावद।आज दिनांक 15/04/2024 को कलेक्टर महोदया के निर्देशन एवं सीईओ महोदय जिला पंचायत (जिला नोडल स्वीप) ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत बरवेट में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत में मेहंदी प्रदर्शन, रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता शपथ एवं मतदाता जागरूकत हेतु  बाइक रैली हेलमेट  लगाकर निकाली गई , साथ ही 85से अधिक उम्र के मतदाता का घर घर जाकर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में नोडल अधिकारी  रेखा गिरि,  जन शिक्षक अमृत लाल पाटीदार, रामेश्वर पाटीदार, लोकेंद्र वैरागी,समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और बरवेट के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे ।  कार्यक्रम  के  अंतर्गत  बरवेट नोडल अधिकारी बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.