स्वर्गीय पुरोहित की स्मृति में जिला न्यायाधीश श्री पाटीदार ने किया प्याऊ का उद्घाटन....

 



पेटलावद -- न्यायालय परिसर पेटलावद में सोमवार दिनांक 15.04.2024 को वरिष्ठ अभिभाषक स्वर्गीय श्री मांगीलाल  पुरोहित की स्मृति में लायंस क्लब ऑफ पेटलावद ग्रेटर के तत्वावधान में शीतल जल के प्याऊ का जिला न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्री सोहनलाल भगोरा द्वारा अभिभाषक संघ एवं लायंस सदस्यों की उपस्थिति में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक विनोद पुरोहित , बलदेव सिंह राठौड़ , मनीष व्यास , जितेंद्र जायसवाल , दुर्गेश पाटीदार , रविराज पुरोहित , राहिल रजा मंसूरी , मोहसिन रजा मंसूरी , कमलेश प्रजापति , कैलाश चौधरी , मनोहरसिंह डोडिया , श्रीमती मीरा चौधरी , संजय भायल , लायंस क्लब प्रवीण पवार , अर्पित अग्रवाल सहित अन्य सदस्य तथा न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित हुए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.