विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत बोलासा के सीनियर बालक छात्रावास में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन....



News@ हरिश राठौड़

 पेटलावद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत (जिला नोडल स्वीप) श्री जितेंद्र चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अनिल कुमार राठौर के मार्गदर्शन में 19 अप्रैल 2024 को विकासखण्ड पेटलावद की ग्राम पंचायत बोलासा के सीनियर बालक छात्रावास में लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें  रंगोली प्रदर्शन, मतदाता जागरूकता हेतु शिक्षिका नितिका द्वारा गीत भी गाया गया। मतदाता जागरूकता शपथ, समूह द्वारा स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 50 समूह ने भाग लिया  साथ ही सभी समुह को  सीईओ जनपद और बीआरसी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सीईओ जनपद पंचायत श्री राजेश दीक्षित द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जन को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

             नोडल अधिकारी बीआरसी श्रीमती रेखा गिरि, बीइओ आर.के.यादव प्रिंसीपल शांतिलाल वसुनिया, बीएसी लालसिंह  अम्लावर, जन शिक्षक धनराज  भुरिया, मोतीलाल मुनिया, कमलेश चौहान, उपेंद्र सिंह बघेल, कमलेश ओसारी, रजनी भुरिया, अशोक कुमार जैन, लोकेंद्र वैरागी, समस्त बीएलओ अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और बोलासा के निवासी, स्वयं सहायता समूह के सदस्य,  हॉस्टल की  बालिकाएं, अधीक्षिका अन्ना कटारा और स्टॉफ उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.