जुलाई में बदलेगी ग्रहों की चाल, मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत.... शनि कल कुंभ राशि में होंगे वक्री, 15 नवंबर तक इसी अवस्था में रहेंगे....

 



News@ हरिश राठौड़ 

उज्जैन। आगामी 9 दिन ग्रह चाल के हिसाब से काफी अहम होंगे। आकाशीय मंडल के बड़े ग्रहों के राशि परिवर्तन से अलग-अलग राशि के जातकों के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बदलाव दिखेगा।

न्याय के देवता शनिदेव एक दिन बाद उल्टी चाल चलेंगे। इससे मेघ गर्जना के साथ ही इंद्रदेव मेहरबान होंगे। आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। कुछ राशि के जातकों को सकारात्मक परिणाम कम मिलेंगे। पं. जय शिव के अनुसार वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में हैं। वे इस राशि में 29 जून रात 12.40 बजे वक्री होंगे। 15 नवंबर तक शनिदेव इसी अवस्था में रहेंगे। जय शिव ने बताया कि कि शुक्र और बुध का संयोग मानसून में फलदायी रहेगा। शुक्र रसों के संवर्धन में मूल भूमिका निभाते हैं। ऐसे में वर्षा ऋतु में मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश  मानसून के दौरान दक्षिणी होने के आसार है। वहीं सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश के संकेत हैं। सौर मंडल के राजकुमार बुध ग्रह भी 29 जून को दोपहर 12.27 बजे मिथुन राशि से निकल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क जल तत्व राशि कहलाती है। इससे ग्रहों के राशि परिवर्तन से वर्षा में श्रेष्ठता आती है। सुख-समृद्धि कारक ग्रह शुक्र भी सात जुलाई को सुबह 4.31 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इससे एक राशि में बुध और शुक्र ग्रह रहेंगे। इसी दिन शुक्र ग्रह पूर्व दिशा में उदय होंगे। इससे प्रजा में सुख-समृद्धि और वैभव की वृद्धि होगी। दस जुलाई को शुक्र का बालत्व दोष समाप्त होने के साथ ही मांगलिक और शुभ कार्यों की शुरुआत होगी। मानसून भी बेहतर रहेगा।


धन लाभ के लिये शनिवार को करें यह उपाय

रुपयों को सुरक्षित रखने के लिए आमतौर पर हर घर और दुकान में तिजोरी या कोई लॉकर जरुर होता है। ज्योतिष शास्त्र में तिजोरी से संबंधित कई उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि तिजोरी में पैसों के अलावा कुुछ खास चीजें रखने से धन की कभी कमी नहीं होती। घर धन-धान्य से भरा रहता है। व्यक्ति हर भौतिक सुख प्राप्त करता है। मां लक्ष्मी घर में निवास करती है। पीपल पत्ता-धन की समस्या से गुजर रहे हैं तो ऐसे में एक पीपल के पत्ते पर लाल सिंदूर से लिखें। इसके बाद उसे तिजोरी में रख दें। यह उपाय पांच शनिवार तक करें। मान्यता है इससे दरिद्रता दूर होने लगती है। धन संकट खत्म होता है। पीपल में विष्णु जी का वास माना गया है। वहीं हिंदू धर्म में पूजा की सुपारी को गौरी-गणेश का रूप मानकर उसकी पूजा की जाती है। कहते हैं लक्ष्मी, गणेश जी की उपासना के दौरान सुपारी की पूजा करें और फिर उस सुपारी को तिजोरी में रखें। मान्यता है कि जहां गणपति जी निवास करते हैं वहां मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.