थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
नगर परिषद थांदला के लगातार प्रयासों से जनप्रतिनिधियों मंत्रियों से लगातार संपर्कों के कारण प्रथम चरण की स्वीकृति मिली है जिसमें 3 करोड़ 43 लाख की लागत से मां पद्मावती नदी मैं मिल रहे नालों को शिवरेज की मदद से नगर के बाहर ले जाकर के ट्रीटमेंट किया जाएगा यह कार्य मिल के पत्थर के बराबर साबित
नगर परिषद् के बढ़ते आकार को देखते हुऐ नगर में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत जलप्रदाय के अंतर्गत 2 करोड 65 लाख 98 हजार की लागत से शिव सागर बेराज पर फ्लोटिंग इंटेकवेल और नगर में नए 700 कनेक्शन लगेंगे जिसने एक बडी टंकी का निर्माण होना है
ओर एक उन्नत टेक्नोल्जी का भी समायोजन होगा जिसे स्काडा सिस्टम कहा जाता है
इस तकनीक के लिए माध्यम से यह पता लगाया जाता है की इतनी बडी लाइन में लीकेज कहा है यह समय की मांग थी नगर परिषद के पुर्व पार्षद एवं वर्तमान प्रतिनिधि वॉर्ड 6 समाजसेवी सचिन सोलंकी द्वारा बताया गया की मां पद्मावती नदी गहरीकरण एवं शुद्धिकरण के अनेकों प्रयास पूर्व में हुए लेकिन नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा एवं पंकज राठौर जागीरदार के नेतृत्व में भाजपा की परिषद में यह करके दिखाया है और अमृत योजना के माध्यम से नगर में मां पद्मावती नदी के किनारे बह नालों को अलग-अलग स्थान से मजबूत वाटर बॉडी में सम्मिलित किया जाएगा वह पाइपलाइन के माध्यम से नगर के बाहर ले जाया जाएगा उसके बाद उसे एसपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ट्रीटमेंट करने के बाद ही पानी को नदी में पुनः छोड़ा जाएगा यह प्रयास नगर के लिए मिल का पत्थर साबित होगा नगर के सभी लोगों में खुशी की लहर है लोगों में भी खुशी का माहौल है क्योंकि पूर्व में नगर के सभी लोगों ने मिलकर इस नदी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए काफी प्रयास किए हैं उसके गहरीकरण के लिए जनता ने पैसा एकत्रित कर उसको गहरा बनाने का प्रयास किया को सराहनीय था लेकिन नदियों को यदि स्वच्छ करना है तो उनमें मिलने वाले नगर के दूषित नालो को बचाना होगा इसी प्रयास को करने के लिए नगर में 3 करोड़ 43 लख रुपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर लगाए जा चुके हैं जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा परिषद के पदाधिकारी द्वारा कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं कैबिनेट मंत्री वन एवं पर्यावरण नगर सिंह चौहान का स्वागत कर आभार प्रकट किया इस पूरे प्रोजेक्ट में अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाभर प्रदेष मंत्री संगीता सोनी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भूमिका आशीष सोनी की भूमिका भी महत्त्वपूर्ण रही नेताओं ने ही परिषद के कार्यों में सहयोग प्रदान किया है और आगे भी हमेशा नगर की जनता के लिए सदैव हितकारी रहेंगे इस अवसर पर पार्षदों ने भी नेताओ का आभार व्यक्त किया जिसमे ज्योति जितेन्द्र राठोर,धापू वसुनिया, माया सोलंकी, राजू धानक,लीला डामोर, कन्नू मोरिया, जगदीश पटेल प्रजापत वंदना सुधीर भाभर, नसीम बानो, अखिल जेन, संदीप डामोर ने भी आभार व्यक्त किया वन पर्यावरण मंत्री से मिलकर नगर प्रतिनिधि सुनील पणदा एवं समाजसेवी सचिन सोलंकी वरिष्ठ पार्षद एवं अजा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजू जी थांदला पार्षद समर्थ उपाध्याय द्वारा नगर के अन्य कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने का पत्र भी दिया महत्वपूर्ण यह भी रहा की अनुसूचित जाति वार्ड जो कि वार्ड नंबर 9 में आता है जो बावड़ी मंदिर के सामने जलभराव होता है जिसमें जल भराव की बड़ी समस्या है उसके लिए मंत्री जी ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राक्कलन तैयार कर नगर परिषद की इस समस्या को निजात दिलाना है सभी वार्डो के कार्य समय पर पूरे किए जायेंगे यही प्रण है

